शिक्षा मंत्री के गोशाला विरोधी बयान से सियासी तूफान
"मैं गोशालाओं के खिलाफ हूं।" यह बयान 17 जून को दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसने राज्य में सियासी हलचल मचा दी है।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पाली जिले के बर में गोशाला निरीक्षण के दौरान आपसी बातचीत में कहा, "मैं गोशालाओं के खिलाफ हूं।" यह बयान 17 जून को दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसने राज्य में सियासी हलचल मचा दी है।
कांग्रेस का तीखा हमला
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वीडियो साझा कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "गोमाता का अपमान, कब तक सहेगा राजस्थान? गोमाता के नाम पर वोट, असलियत में गोशालाओं के विरोध में भाजपा, यही है भाजपाइयों का असली चेहरा।" जूली ने भाजपा पर गोसेवा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।