राहुल के बयान पर बीजेपी-कांग्रेस भिड़े, पथराव और लाठी-डंडों के बीच आरोपी गिरफ्तार

पटना में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को अपशब्द कहने के विरोध में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की, दरभंगा में एक आरोपी गिरफ्तार।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 29, 2025 • 1:18 PM  19
राजनीति
NEWS CARD
Logo
राहुल के बयान पर बीजेपी-कांग्रेस भिड़े, पथराव और लाठी-डंडों के बीच आरोपी गिरफ्तार
“राहुल के बयान पर बीजेपी-कांग्रेस भिड़े, पथराव और लाठी-डंडों के बीच आरोपी गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 Aug 2025
https://thekhatak.com/bjp-congress-clash-over-rahul-s-statement-accused-arrested-amid-pelting-of-stones-and-sticks
Google News
Copied
राहुल के बयान पर बीजेपी-कांग्रेस भिड़े, पथराव और लाठी-डंडों के बीच आरोपी गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। यह बवाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के बाद शुरू हुआ। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के पटना स्थित सदाकत आश्रम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जो जल्द ही हिंसक टकराव में बदल गया।

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में बुधवार को राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के तहत एक सभा हुई थी। इस सभा में स्थानीय कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के समर्थकों ने मंच से पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया। गुरुवार देर रात दरभंगा पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा नामक एक पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार किया, जो सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का निवासी है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter