प्रतापगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: सो रही मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला, 12 साल की बच्ची की मौत

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर सो रही मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 29, 2026 • 2:05 PM  5
क्राइम
NEWS CARD
Logo
प्रतापगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: सो रही मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला, 12 साल की बच्ची की मौत
“प्रतापगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: सो रही मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला, 12 साल की बच्ची की मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com
29 May 2026
https://thekhatak.com/pratapgarh-mother-daughter-attacked-sharp-weapon-girl-killed-devgarh
Google News
Copied
प्रतापगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: सो रही मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला, 12 साल की बच्ची की मौत

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। देवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर सो रही मां और बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में 12 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

घर के बाहर खाट पर सो रही थीं मां-बेटी

देवगढ़ थाना अधिकारी नगजी राम ने बताया कि महिला (40) गुरुवार रात अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ घर के बाहर खाट पर सो रही थी। इसी दौरान देर रात किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

दूसरी बेटी ने देखा खौफनाक मंजर

घटना के समय महिला का पति और बेटा राजसमंद में मजदूरी करने गए हुए थे। घर में केवल महिला और उसकी दो बेटियां थीं। इनमें 15 साल की बड़ी बेटी उस रात पड़ोस में रिश्तेदारों के घर सोने चली गई थी। सुबह जब वह वापस घर लौटी तो मां और छोटी बहन को खून से लथपथ हालत में खाट पर पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter