राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, लाखों को राहत
राजस्थान में बड़ा फैसला—DA बढ़ा, लेकिन असली राहत की पूरी कहानी जानिए…
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर लिया गया यह फैसला प्रदेश के लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डालेगा।
क्या हुआ नया फैसला?
नई घोषणा के अनुसार, राजस्थान में सातवें वेतनमान के तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार की हालिया घोषणा के बाद लागू की गई है।