उद्घाटन से पहले ही पानी-पानी हुई मुकुंदरा टनल! 95% काम पूरा, तेज बारिश ने उठाए बड़े सवाल !

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 4.9 किमी लंबी मुकुंदरा टनल में 10 अगस्त की तेज बारिश के बाद जलभराव का वीडियो सामने आया है। टनल का 95% काम पूरा होने का दावा है।

kratika Jethwani
kratika Jethwani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 11, 2026 • 4:30 PM | कोटा  40
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
उद्घाटन से पहले ही पानी-पानी हुई मुकुंदरा टनल! 95% काम पूरा, तेज बारिश ने उठाए बड़े सवाल !
“उद्घाटन से पहले ही पानी-पानी हुई मुकुंदरा टनल! 95% काम पूरा, तेज बारिश ने उठाए बड़े सवाल !”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/efe714
11 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/efe714
Google News
Copied
उद्घाटन से पहले ही पानी-पानी हुई मुकुंदरा टनल! 95% काम पूरा, तेज बारिश ने उठाए बड़े सवाल !

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के नीचे बन रही करीब 4.9 किलोमीटर लंबी मुकुंदरा टनल तेज बारिश के बाद जलभराव को लेकर चर्चा में आ गई है। 10 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के बाद टनल के अंदर पानी भरने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद टनल के ड्रेनेज सिस्टम और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

खास बात यह है कि टनल का काम करीब 95 फीसदी पूरा होने का दावा किया जा रहा है और इसके जल्द शुरू होने की तैयारी है। इससे पहले 8 जुलाई 2026 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के इस हिस्से का निरीक्षण भी किया था।

तेज बारिश के बाद टनल में भरा पानी

10 अगस्त को हुई तेज बारिश के बाद मुकुंदरा टनल के अंदर जलभराव दिखाई दिया। सामने आए वीडियो में सुरंग के एक हिस्से में पानी जमा नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर टनल अभी ट्रैफिक के लिए पूरी तरह शुरू नहीं हुई है और बारिश के दौरान ही यहां पानी भर गया, तो भविष्य में भारी बारिश के समय वाहन चालकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

kratika Jethwani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter