राजस्थान में 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी सरकारी भर्ती: 10,644 पदों पर लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक की वैकेंसी, 40 साल तक के आवेदन कर सकते हैं
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) ने लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक के कुल 10,644 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार (कंप्यूटर योग्यता सहित) 18 से 40 वर्ष की आयु में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म 15 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे। परीक्षा 5-6 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। विभिन्न विभागों जैसे प्रशासनिक सुधार (9806 पद), कृषि विपणन आदि में पद उपलब्ध। CET सीनियर सेकेंडरी लेवल पास होना जरूरी।
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) ने लिपिक ग्रेड-II (Clerk Grade-II) और कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के कुल 10,644 पदों पर भर्ती का अधिसूचना जारी किया है। यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों में की जा रही है, जिसमें गैर-अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित पद भी शामिल हैं।
यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है, और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक है (1 जनवरी 2027 के अनुसार), यानी 40 साल वाले भी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS आदि) के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
महत्वपूर्ण तिथियां