राजस्थान में मौसम का U-टर्न आंधी-बारिश के साथ सीकर में ओले, 2 दिन का येलो अलर्ट जारी!
राजस्थान में मौसम ने अचानक बदलाव लिया है। सीकर में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, जबकि जैसलमेर समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। Western Disturbance के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 19-20 मार्च के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
जयपुर | राजस्थान में गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार दोपहर बाद कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि शेखावाटी क्षेत्र में ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। खासतौर पर सीकर में गिरे ओलों ने तापमान में गिरावट ला दी और मौसम को ठंडा कर दिया।
कहां-कहां बदला मौसम का मिजाज
राज्य के पश्चिमी हिस्से जैसलमेर में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं रामगढ़ शेखावाटी सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे। अचानक आए इस बदलाव से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।