अलवर कैंट एरिया से युवक हिरासत में, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप... कई एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

अलवर की ईटाराणा सैन्य छावनी से एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2026 • 4:08 PM  4
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अलवर कैंट एरिया से युवक हिरासत में, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप... कई एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
“अलवर कैंट एरिया से युवक हिरासत में, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप... कई एजेंसियां कर रहीं पूछताछ”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/7baa36
16 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/7baa36
Google News
Copied
अलवर कैंट एरिया से युवक हिरासत में, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप... कई एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित ईटाराणा सैन्य छावनी से एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि युवक पाकिस्तान के लिए जासूसी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह सैन्य छावनी और संवेदनशील इलाकों से जुड़ी जानकारियां जुटाकर पाकिस्तान स्थित संपर्कों तक पहुंचा रहा था।

सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक जोधपुर निवासी कुंदन विश्नोई (20) बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह कथित तौर पर पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के संपर्क में था और उसके लिए सक्रिय एजेंट के रूप में काम कर रहा था। इसके बदले उसे आर्थिक लाभ भी मिलता था।

सैन्य छावनी में दोस्ती के जरिए बनाई पहुंच

जानकारी के अनुसार कुंदन ने ईटाराणा सैन्य छावनी में रहने वाले एक युवक से दोस्ती की थी। इसी संपर्क के जरिए उसे कैंट क्षेत्र में आने-जाने का अवसर मिला। बताया जा रहा है कि रविवार रात वह छावनी परिसर में एक छात्रा से बातचीत कर रहा था, तभी सेना के जवानों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter