सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का गंभीर आरोप: जहर देकर मारने और बच्चों से मारपीट का मामला

राजस्थान के डीग जिले के पिचूमर गांव में सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल लालचंद पर अपनी पत्नी कविता (28) की हत्या का आरोप लगा है। मृतका के पिता रामधन मीणा के अनुसार, लालचंद शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था। घटना वाली रात उसने पहले कविता की पिटाई की, बच्चों को बचाने आए तो उन्हें भी पीटा, फिर गला दबाकर जहर पिला दिया। कविता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी लालचंद और उसका परिवार फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 26, 2025 • 2:28 PM  22
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का गंभीर आरोप: जहर देकर मारने और बच्चों से मारपीट का मामला
“सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का गंभीर आरोप: जहर देकर मारने और बच्चों से मारपीट का मामला”
Favicon
Read more on thekhatak.com
26 Dec 2025
https://thekhatak.com/crpf-constable-accused-poisoning-wife-to-death-deeg-rajasthan
Google News
Copied
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का गंभीर आरोप: जहर देकर मारने और बच्चों से मारपीट का मामला

राजस्थान के डीग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में तैनात कॉन्स्टेबल लालचंद पर अपनी पत्नी कविता (28 वर्ष) की हत्या का आरोप लगा है। मृतका के पिता रामधन मीणा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लालचंद ने शराब के नशे में पहले पत्नी के साथ मारपीट की, फिर बच्चों को मां बचाने से रोकने के लिए पीटा और अंत में कविता का गला दबाकर जबरन जहर पिला दिया। यह घटना कुम्हेर थाना क्षेत्र के पिचूमर गांव में गुरुवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

घटना का विवरण रामधन मीणा, जो अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के बड़ोदकान गांव के निवासी हैं, ने बताया कि करीब 10 साल पहले उनकी बेटी कविता की शादी पिचूमर गांव के लालचंद से हुई थी। शादी के बाद से ही लालचंद शराब पीकर कविता के साथ मारपीट करता था। जब भी लालचंद छुट्टी पर घर आता, वह नशे में धुत होकर पत्नी को पीटता। कविता इसकी शिकायत अपने पीहर वालों से करती थी, लेकिन परिवार वाले उसे समझाकर वापस भेज देते थे और यही सलाह देते थे कि घर बसाए रखो।घटना वाली रात लालचंद फिर शराब पीकर घर लौटा और कविता के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। मारपीट इतनी तेज हुई कि कविता के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके दो बच्चे – बड़ा बेटा (8 साल) और छोटा बेटा (2 साल) – मां को बचाने दौड़े आए। आरोप है कि लालचंद ने गुस्से में बच्चों को भी बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसने कविता का गला दबाया और जबरन जहर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

अस्पताल पहुंची कविता, लेकिन नहीं बची जान दरअसल, कविता की बड़ी बहन ममता का ससुराल भी इसी गांव में है, यानी दोनों बहनों का सुसराल एक ही परिवार में है। रात करीब 1 बजे की इस वारदात के बाद जब ममता कमरे में पहुंची तो कविता अचेत अवस्था में पड़ी थी। लालचंद वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। ममता और भाभी ने तुरंत कविता को डीग के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter