जोबनेर में भीषण सड़क हा*दसा, स्कॉर्पियो से टकराकर पलटी स्कूल बस; कई बच्चे अस्पताल पहुंचे !
राजस्थान के जोबनेर में स्कूल बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें 8-9 बच्चों को जयपुर रेफर किया गया।
राजस्थान के जोबनेर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जोबनेर-आसलपुर महलां सड़क मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास केरिया नाडा के नजदीक एक निजी स्कूल की बाल वाहिनी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।
टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई स्कूल बस
हादसे के समय स्कूल बस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सवार थे। स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद बस सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।