पाली में कांग्रेस का बड़ा फैसला… खनन प्रकोष्ठ की कमान अब हुकम सिंह आकड़ावास के हाथ
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की जिला नियुक्तियां घोषित की गई हैं।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां घोषित की गई हैं।
प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पाल पदावत ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए हुकम सिंह आकड़ावास को पाली जिला खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
