फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर जोधपुर का सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल सीज, निगम टीम ने लगाया ताला!
जोधपुर के प्रतापनगर स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल को फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी और फायर एनओसी नहीं होने के कारण नगर निगम ने सीज कर दिया। कई नोटिस के बाद भी सुधार नहीं होने पर फायर टीम ने होटल के गेट पर ताला लगाकर कार्रवाई की। शहर में आग की घटनाओं के बाद निगम ने सुरक्षा जांच अभियान तेज कर दिया है।
जोधपुर। शहर में आगजनी की घटनाओं के बाद नगर निगम ने फायर सेफ्टी नियमों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। इसी कार्रवाई के तहत प्रतापनगर क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल को सीज कर दिया गया। नगर निगम की फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल के मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा किया और उसे बंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार होटल में सुरक्षा मानकों की जांच के दौरान फायर सेफ्टी से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। होटल संचालक की ओर से फायर एनओसी भी नहीं ली गई थी। निगम अधिकारियों के अनुसार नियमों की पूर्ति के लिए होटल प्रबंधन को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कमियों को दूर नहीं किया गया
