गरीबी नहीं रोक सकी हौसलों की उड़ान: ट्रक ड्राइवर, किसान और ठेले वाले की बेटियां कोटा में करेंगी फ्री NEET तैयारी

कोटा में शिक्षा संबल योजना के तहत सरकारी स्कूलों और हिंदी माध्यम के 126 प्रतिभाशाली छात्रों को NEET की मुफ्त कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा मिलेगी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 24, 2026 • 4:35 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
गरीबी नहीं रोक सकी हौसलों की उड़ान: ट्रक ड्राइवर, किसान और ठेले वाले की बेटियां कोटा में करेंगी फ्री NEET तैयारी
“गरीबी नहीं रोक सकी हौसलों की उड़ान: ट्रक ड्राइवर, किसान और ठेले वाले की बेटियां कोटा में करेंगी फ्री NEET तैयारी”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9b4789
24 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/9b4789
Google News
Copied
गरीबी नहीं रोक सकी हौसलों की उड़ान: ट्रक ड्राइवर, किसान और ठेले वाले की बेटियां कोटा में करेंगी फ्री NEET तैयारी

डॉक्टर बनने का सपना हर साल लाखों छात्र देखते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी कई प्रतिभाशाली बच्चों के सपनों के बीच सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। किसी के पिता ट्रक ड्राइवर हैं, कोई किसान परिवार से आता है तो किसी के पिता फलों का ठेला लगाकर घर चलाते हैं। ऐसे ही मेधावी और जरूरतमंद छात्रों के सपनों को साकार करने के लिए कोटा में शिक्षा संबल योजना संचालित की जा रही है।

शिक्षा संबल योजना के तहत सरकारी स्कूलों और हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को NEET की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वर्ष 2026-27 सत्र के लिए आयोजित चयन परीक्षा में इस बार 126 छात्रों का चयन किया गया है।

यह योजना एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास और एक प्रमुख कोचिंग संस्थान के सहयोग से संचालित की जा रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के हिंदी माध्यम के छात्रों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter