RCA चुनाव की तारीख तय, 29 सितंबर को होगा मतदान; 7 सितंबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया !

RCA Election 2026: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 29 सितंबर को होंगे। 7 सितंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। जानें मतदाता सूची, नामांकन, मतदान और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल।

kratika Jethwani
kratika Jethwani Sub Editor
August 10, 2026 • 4:36 PM | राजस्थान  14
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
RCA चुनाव की तारीख तय, 29 सितंबर को होगा मतदान; 7 सितंबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया !
“RCA चुनाव की तारीख तय, 29 सितंबर को होगा मतदान; 7 सितंबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया !”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/993b46
10 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/993b46
Google News
Copied
RCA चुनाव की तारीख तय, 29 सितंबर को होगा मतदान; 7 सितंबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया !

 राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA के चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। राजस्थान हाईकोर्ट में चुनाव कार्यक्रम पेश कर दिया गया है। इसके मुताबिक RCA के चुनाव 29 सितंबर 2026 को होंगे। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 7 सितंबर से होगी और जरूरत पड़ने पर 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

RCA चुनाव का यह कार्यक्रम हाईकोर्ट के निर्देश पर नियुक्त प्रशासक भास्कर ए. सावंत की ओर से अदालत में पेश किया गया। प्रशासक की ओर से एडवोकेट रवि भोजक ने कोर्ट के सामने चुनावी शेड्यूल रखा।

लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण RCA में निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन अटका हुआ था। अब चुनाव कार्यक्रम सामने आने के बाद राजस्थान क्रिकेट संघ से जुड़े जिला संघों और पदाधिकारियों के बीच चुनावी हलचल तेज होने की संभावना है।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter