रामगढ़ बांध में ड्रोन से कृत्रिम बारिश का प्रयोग टला, अगस्त में नई शुरुआत की उम्मीद

ड्रोन से कृत्रिम बारिश के पहले प्रयोग को भारी बारिश की चेतावनी के कारण टाल दिया गया, अब अगस्त में नई शुरुआत की उम्मीद है। यह पायलट प्रोजेक्ट कृषि विभाग और जेन एक्स एआई द्वारा संचालित है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 31, 2025 • 2:30 PM  350
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
रामगढ़ बांध में ड्रोन से कृत्रिम बारिश का प्रयोग टला, अगस्त में नई शुरुआत की उम्मीद
“रामगढ़ बांध में ड्रोन से कृत्रिम बारिश का प्रयोग टला, अगस्त में नई शुरुआत की उम्मीद”
Favicon
Read more on thekhatak.com
31 Jul 2025
https://thekhatak.com/use-of-artificial-rain-from-drones-in-ramgarh-dam-deferred-new-start-expected-in-august
Google News
Copied
रामगढ़ बांध में ड्रोन से कृत्रिम बारिश का प्रयोग टला, अगस्त में नई शुरुआत की उम्मीद

राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामगढ़ बांध क्षेत्र में देश के पहले ड्रोन आधारित कृत्रिम बारिश के प्रयोग को मौसम की मार ने रोक दिया है। गुरुवार, 31 जुलाई से शुरू होने वाला यह अनूठा प्रयोग भारी बारिश की चेतावनी के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत अगस्त महीने में होने की संभावना है।

ड्रोन से कृत्रिम बारिश: देश में पहला प्रयोग

रामगढ़ बांध पर होने वाला यह प्रयोग अपने आप में अनोखा है, क्योंकि यह देश में पहली बार ड्रोन के जरिए क्लाउड सीडिंग करने की कोशिश है। अब तक कृत्रिम बारिश के लिए हवाई जहाज या हेलिकॉप्टर का उपयोग होता रहा है, लेकिन जयपुर में ड्रोन को चुना गया है। इस प्रोजेक्ट को अमेरिका और भारत की टेक कंपनी जेन एक्स एआई और राजस्थान के कृषि विभाग मिलकर अंजाम दे रहे हैं।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter