SI भर्ती 2021 पर सुप्रीम कोर्ट का झटका: खारिज हुई याचिका, क्या हजारों छात्रों का भविष्य संकट में!
सुप्रीम कोर्ट ने SI भर्ती पर राहत देने से किया इनकार, अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर।
राजस्थान की बहुचर्चित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 मामले में चयनित अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज कर दिया है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था।
यह आदेश जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने सुनाया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब भर्ती रद्द होने का निर्णय बरकरार रहेगा, जिससे हजारों चयनित अभ्यर्थियों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
हाईकोर्ट के फैसले को मिली सुप्रीम मुहर