वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास... सुर्यवंशी बने टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर
भारत की टी-20 टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को ऐतिहासिक मौका मिला है, जबकि श्रेयस अय्यर की ढाई साल बाद टीम में वापसी हुई है।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चयनकर्ताओं ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले शामिल हैं।
सबसे बड़ी चर्चा का विषय 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं। महज 15 साल और 71 दिन की उम्र में वैभव को भारतीय टी-20 टीम में जगह मिली है। इसके साथ ही वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र में चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
वैभव का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीएल 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए, जिससे चयनकर्ताओं का भरोसा उन पर और बढ़ गया।