धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले वीडियो पर बवाल, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

बाड़मेर में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो अपलोड करने के मामले में आरोपी केसाराम उर्फ केडी डॉन फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें सीकर और अहमदाबाद में सक्रिय हैं। समुदाय में आक्रोश व्याप्त होने पर एसपी ने शांति की अपील की और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 13, 2025 • 3:18 PM  1.7k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले वीडियो पर बवाल, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
“धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले वीडियो पर बवाल, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
13 Sep 2025
https://thekhatak.com/video-provoking-religious-sentiments-goes-viral-accused-absconding-police-on-the-lookout
Google News
Copied
धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले वीडियो पर बवाल, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

बाड़मेर जिला पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो अपलोड करने के मामले में कड़ी कार्रवाई शुरू की है। आरोपी की पहचान केसाराम उर्फ केडी डॉन, निवासी जगराम की ढाणी, गिड़ा के रूप में हुई है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं, जिसकी लोकेशन पहले सीकर और बाद में अहमदाबाद के गांधीनगर में ट्रेस की गई।

मामला दर्ज, पुलिस की कार्रवाई तेज

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि आरोपी ने एक समुदाय के धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री वाला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद गिड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद से आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और फरार है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter