**बाड़मेर में राजस्थान दिवस की धूमधाम से होगी शुरुआत: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज करेंगे दौरा**
Barmer news
बाड़मेर, 25 मार्च 2025: आज राजस्थान दिवस के मौके पर बाड़मेर जिला गुलजार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित राज्य सरकार के प्रमुख मंत्री जोराराम कुमावत और केके विश्नोई आज बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ नौकरशाह और बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान दिवस उत्सव की शुरुआत बाड़मेर में "मातृ वंदन" कार्यक्रम से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी पहलों पर चर्चा होगी। बाड़मेर में होने वाले इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, ताकि यह उत्सव भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।