शादी में मेहमान बनकर आई महिला ने पास हो रही महिला का तिमणिया काटा, पकड़े जाने पर रचा भूत का ढोंग

बाड़मेर जिले के बायतु के माधासर गांव में तेली समाज की शादी समारोह में मेहमान बनकर आई बालोतरा की एक महिला ने रात को पास सो रही महिला के गले से कैंची से सोने का तिमणिया काट लिया। पकड़े जाने पर उसने भूत लगने का ढोंग रच दिया। परिवारिक मामला होने के कारण पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखाई गई, लेकिन घटना ने शादी समारोह में आभूषण संभालकर रखने की चेतावनी दी है।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 11, 2026 • 2:01 PM  4.5k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
शादी में मेहमान बनकर आई महिला ने पास हो रही महिला का तिमणिया काटा, पकड़े जाने पर रचा भूत का ढोंग
“शादी में मेहमान बनकर आई महिला ने पास हो रही महिला का तिमणिया काटा, पकड़े जाने पर रचा भूत का ढोंग”
Favicon
Read more on thekhatak.com
11 May 2026
https://thekhatak.com/barmer-madhasar-shadi-mehmani-timaniya-chori-bhut-ka-dhong
Google News
Copied
शादी में मेहमान बनकर आई महिला ने पास हो रही महिला का तिमणिया काटा, पकड़े जाने पर रचा भूत का ढोंग

बाड़मेर जिले के बायतु के माधासर गांव में एक शादी समारोह में मेहमान बनकर आई महिला ने रात को पास में सो रही एक महिला के गले से सोने का आभूषण तिमणिया काट लिया और जब इस बात की जानकारी सबको लगी तो उसे महिला ने भूत लगने का ढोंग रच दिया । जानकारी के अनुसार मदासर गांव में तेली समाज के एक परिवार में विवाह समारोह था इस शादी में बालोतरा की गोगा जी मंदिर निवासी एक महिला मेहमान बनकर आई थी और रात के समय सब महिलाएं सो रही थी तो उक्त महिला ने अपने पास में सो रही महिला के गले से सोने का आभूषण कैंची से काट लिया और अपने पास रख दिया जब महिला ने थोड़ी देर बाद अपने गले को संभाला तो उसके गले में तिमणिया नहीं था । इधर-उधर देखा लेकिन कहीं पर नहीं दिख तो महिलाओं की तलाश ली गई इस दरमियान एक महिला के पास कैंची पाई गई तो उसकी पूरी तलाश की तो उसके पास तिमणिया मिला आसपास की महिलाओं ने जब उसे पूछा कि आपने यह क्यों काटा तो उसे महिला ने खुद को भूत लगा हुआ होना बताया और वहां पर भूत का ढंग रचने लगी हालांकि पारिवारिक मामला होने के कारण किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है लेकिन यह घटना सभी महिलाओं के लिए सबक है कि किसी शादी समारोह में भाग लेने जाएं तो अपने आभूषणों को संभाल कर रखें ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो ।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter