दो समुदायों में पत्थरबाजी: छेड़छाड़ के आरोप पर बढ़ा विवाद, इलाका बना पुलिस छावनी
बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के चौखूंटी इलाके में सोमवार रात छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद भड़क उठा। मामूली कहासुनी से शुरू होकर पत्थरबाजी तक पहुंच गया, जिससे इलाका तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने तुरंत भारी बल तैनात कर पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया। रातभर स्थिति नियंत्रण में रही और फिलहाल शांति है। विश्व हिंदू परिषद और भाजपा नेता वेद व्यास मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और उपद्रवियों की पहचान जारी है।
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर शहर में सोमवार रात एक गंभीर घटना सामने आई है। नयाशहर थाना क्षेत्र के चौखूंटी इलाके में छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद भड़क उठा। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद जल्द ही पत्थरबाजी तक पहुंच गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
