कोबरा के साथ सेल्फी का शौक पड़ा भारी, खेत में युवक ने किया ऐसा स्टंट कि पलभर में मच गई चीख-पुकार…
सेल्फी का शौक अचानक मौत के करीब ले गया… खेत में कोबरा से खेलना युवक को भारी पड़ गया, लेकिन फिर जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर फोटो डालने की चाह एक युवक के लिए मौत का सबब बन गई। यह घटना चक 88 जीबी के एक खेत में हुई, जहां 20 वर्षीय मनीष कुमार अपने रोजमर्रा के काम में जुटा हुआ था।
जानकारी के अनुसार, काम के दौरान मनीष की नजर खेत में मौजूद एक जहरीले कोबरा सांप पर पड़ी। आमतौर पर लोग ऐसे हालात में सावधानी बरतते हैं, लेकिन मनीष ने इसे एक रोमांचक अवसर के रूप में देखा। सोशल मीडिया पर कुछ अलग और खतरनाक तस्वीर डालने की चाह में उसने बिना सोचे-समझे सांप को पकड़ लिया और उसके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा।
इसी दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई। कुछ ही सेकंड में कोबरा ने पलटकर युवक के हाथ पर जोरदार डस लिया। जैसे ही सांप ने काटा, मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।