गौ तस्करी और फायरिंग पुलिस ने इनामी बदमाश दिलशाद को दबोचा

गौ तस्करी के दौरान टेंपो ड्राइवर संदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने इनामी बदमाश दिलशाद को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, पुलिस अब बाकी फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 16, 2025 • 1:20 PM  445
क्राइम
NEWS CARD
Logo
गौ तस्करी और फायरिंग पुलिस ने इनामी बदमाश दिलशाद को दबोचा
“गौ तस्करी और फायरिंग पुलिस ने इनामी बदमाश दिलशाद को दबोचा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Aug 2025
https://thekhatak.com/cow-smuggling-and-firing-police-nab-reward-miscreant-dilshad
Google News
Copied
गौ तस्करी और फायरिंग पुलिस ने इनामी बदमाश दिलशाद को दबोचा

डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र में गौ तस्करी और फायरिंग की एक वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था। इस मामले में कुम्हेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक, 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश दिलशाद, निवासी सुडाका, थाना सदर, नूंह (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में गौ तस्करों ने टेंपो ड्राइवर संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी और पुलिस पर भी फायरिंग की थी। पुलिस ने इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।

कुम्हेर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह के अनुसार, यह घटना 24 जुलाई 2024 की रात को हुई। उस दिन एक टाटा मैजिक टेंपो डीग से नदबई की ओर जा रहा था। टेंपो के पीछे तिरपाल बंधी थी, जिससे संदेह पैदा हुआ। उसी दौरान, दो बाइक सवारों ने कुम्हेर कस्बे के तिराहे पर गश्त कर रही पुलिस को सूचना दी कि टेंपो में गायें भरी हुई हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और टेंपो का पीछा शुरू कर दिया।

पुलिस ने टेंपो को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने टेंपो को भगाना शुरू कर दिया। करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद, जहांगीरपुर के पास पुलिस ने देखा कि एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी, जिसमें गौ तस्कर गायों को इकट्ठा कर लोड कर रहे थे। जैसे ही टेंपो और पुलिस की गाड़ी वहां रुकी, पिकअप में सवार बदमाशों ने टेंपो और पुलिस की गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की और दोनों वाहन बरताई गांव की ओर लेकर भाग गए।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter