शादी से एक दिन पहले उजड़ गया घर: बारात की तैयारी के बीच दूल्हे और चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत

बाड़मेर जिले में शादी से एक दिन पहले दूल्हे नरपतराम और उसके चचेरे भाई सुखदेव की सड़क हादसे में मौत हो गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 24, 2026 • 4:33 PM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
शादी से एक दिन पहले उजड़ गया घर: बारात की तैयारी के बीच दूल्हे और चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत
“शादी से एक दिन पहले उजड़ गया घर: बारात की तैयारी के बीच दूल्हे और चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/bc872f
24 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/bc872f
Google News
Copied
शादी से एक दिन पहले उजड़ गया घर: बारात की तैयारी के बीच दूल्हे और चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी से महज एक दिन पहले दूल्हे और उसके चचेरे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिस घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक चीख-पुकार और शोक का माहौल छा गया।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर सोमवार रात करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। सेड़वा गौड़ा निवासी नरपतराम (21) पुत्र गोकलाराम और उसका चचेरा भाई सुखदेव (27) पुत्र वागाराम शादी का सामान खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि नरपतराम की बारात मंगलवार को निकलनी थी। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाड़मेर शहर शादी की खरीदारी करने गया था। परिवार के लोग सामान लेकर दूसरी गाड़ी में पीछे आ रहे थे, जबकि नरपतराम और सुखदेव बाइक से आगे निकल गए थे।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter