युवक की बेरहम हत्या, लव ट्रायंगल की गुत्थी में उलझी पुलिस

22 साल के युवक की गला कटी लाश मिली, पुलिस लव ट्रायंगल और टैटू के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 7, 2025 • 1:30 PM  1.7k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
युवक की बेरहम हत्या, लव ट्रायंगल की गुत्थी में उलझी पुलिस
“युवक की बेरहम हत्या, लव ट्रायंगल की गुत्थी में उलझी पुलिस”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Jul 2025
https://thekhatak.com/ruthless-murder-of-youth-police-entangled-in-love-triangle-kink
Google News
Copied
युवक की बेरहम हत्या, लव ट्रायंगल की गुत्थी में उलझी पुलिस

गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में अरावली पहाड़ियों के पास रविवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां एक 22 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला, जिसके गले पर चाकू से वार के निशान थे। मृतक की आंखों पर पट्टी बंधी थी और हाथ एक महिला की चुन्नी से पीछे बंधे हुए थे। पुलिस को शक है कि यह हत्या प्रेम त्रिकोण (लव ट्रायंगल) से जुड़ी हो सकती है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

अंसल प्रॉपर्टीज के सुरक्षा गार्ड सतीश ने रविवार सुबह सोहना पुलिस को सूचना दी कि पहाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का मुआयना किया। मृतक ने निक्कर और टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके दाएं कंधे पर त्रिशूल का टैटू और बाएं हाथ पर अंग्रेजी में "सुनैना" नाम गुदा हुआ था। यह टैटू और अन्य सुराग पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

घटनास्थल से मिले अहम सबूत

पुलिस को घटनास्थल पर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिनमें एक तेजधार चाकू, टूटी हुई हॉकी स्टिक, कुछ पूरी और कुछ टूटी हुई चूड़ियां, और एक महिला की चुन्नी शामिल हैं। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले युवक के साथ मारपीट की गई, संभवतः हॉकी स्टिक से, और फिर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। चाकू पर हत्यारों के फिंगरप्रिंट की जांच की जा रही है। चुन्नी और चूड़ियों को भी सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter