5 KM तक मौत बनकर दौड़ी बेकाबू कार: बृज परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं समेत 10 को रौंदा, ड्राइवर फरार

राजस्थान के डीग जिले में एक बेकाबू कार ने 5 किलोमीटर तक तांडव मचाते हुए 10 लोगों को टक्कर मार दी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 24, 2026 • 2:54 PM  3
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
5 KM तक मौत बनकर दौड़ी बेकाबू कार: बृज परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं समेत 10 को रौंदा, ड्राइवर फरार
“5 KM तक मौत बनकर दौड़ी बेकाबू कार: बृज परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं समेत 10 को रौंदा, ड्राइवर फरार”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/be4c5d
24 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/be4c5d
Google News
Copied
5 KM तक मौत बनकर दौड़ी बेकाबू कार: बृज परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं समेत 10 को रौंदा, ड्राइवर फरार

राजस्थान के डीग जिले में बुधवार सुबह एक बेकाबू कार ने जमकर कहर बरपाया। तेज रफ्तार कार ने करीब 5 किलोमीटर तक अलग-अलग स्थानों पर लोगों को टक्कर मारते हुए 10 लोगों को घायल कर दिया। हादसे में बृज परिक्रमा कर रहे 5 श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना कामां थाना क्षेत्र की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पहले पैदल युवक को मारी टक्कर

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार चालक ने सबसे पहले कोसी चौराहे पर पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मारी। हादसे के बाद लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रास्ते में उसने कई खड़े वाहनों को भी टक्कर मारी और फिर तीर्थराज विमल कुंड की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया।

परिक्रमा मार्ग पर मची भगदड़

कार की टक्कर से परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और वहां से तेजी से भाग निकला।

बताया जा रहा है कि चालक कार को अक्खड़वाड़ी मोड़ की ओर ले गया, जहां कच्चे रास्ते पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। कार पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

6 महिलाएं समेत 10 लोग घायल

हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 महिलाएं शामिल हैं। घायलों की पहचान लक्ष्मी (28), सोना (30), अमरचंद (50), गीता (42), लज्जा (35), सुनीता (40), मुकेश (40), सुमित (17), रामभरोसी (70) और कुमकुम (9) के रूप में हुई है।

घायल गीता गुरुग्राम की निवासी हैं, जबकि अन्य घायल आसपास के गांवों और कोसी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाइक और निजी वाहनों की मदद से कामां और आसपास के अस्पतालों तक पहुंचाया। कई घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें भरतपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

गुस्साए लोगों ने पलटी कार को गड्ढे में धकेला

कार पलटने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले कार को सड़क किनारे गड्ढे में पलट दिया।

कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। लोगों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

नंबर के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस

कामां थाना पुलिस ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हादसे के कारणों का भी पता लगाया जाएगा।

राजस्थान में सड़क हादसों की चिंता

राजस्थान पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में राज्य में 24,838 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई थीं, जिनमें 11,762 लोगों की मौत हुई। वहीं वर्ष 2025 में दुर्घटनाओं की संख्या 23,820 रही, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़कर 12,069 हो गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में होने वाले करीब 63 प्रतिशत सड़क हादसों की प्रमुख वजह ओवरस्पीडिंग है। डीग की यह घटना भी एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों को उजागर करती है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter