संदिग्ध गतिविधियों और पाकिस्तानी नंबर पर बातचीत के आधार पर युवक हिरासत में

जैसलमेर में पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में 30 वर्षीय जीवन खान को हिरासत में लिया गया। संदिग्ध गतिविधियों और पाकिस्तानी नंबर पर बातचीत के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां आज उससे पूछताछ करेंगी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 20, 2025 • 2:00 PM  905
क्राइम
NEWS CARD
Logo
संदिग्ध गतिविधियों और पाकिस्तानी नंबर पर बातचीत के आधार पर युवक हिरासत में
“संदिग्ध गतिविधियों और पाकिस्तानी नंबर पर बातचीत के आधार पर युवक हिरासत में”
Favicon
Read more on thekhatak.com
20 Aug 2025
https://thekhatak.com/youth-in-custody-on-the-basis-of-suspicious-activities-and-conversation-on-pakistani-number
Google News
Copied
संदिग्ध गतिविधियों और पाकिस्तानी नंबर पर बातचीत के आधार पर युवक हिरासत में

राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पाकिस्तान के लिए जासूसी के संदेह में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिया गया युवक जीवन खान पुत्र हबीब खान, उम्र 30 वर्ष, सांकड़ा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने बीती रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया और युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर जॉइंट इंटेरोगेशन कमेटी (JIC) के लिए एसपी ऑफिस भेजा गया।

संदिग्ध गतिविधियों ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

सूत्रों के अनुसार, जीवन खान पहले जैसलमेर के सैन्य क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम कर चुका है। कुछ समय पहले उसने यह नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन हाल ही में वह फिर से उसी रेस्टोरेंट में काम करने के लिए लौटा। इस दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें पाकिस्तानी नंबरों पर बातचीत के सबूत मिले। इन संदिग्ध कॉल्स के आधार पर उसे तुरंत हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में खुलासा: पाकिस्तान में रिश्तेदारी का दावा

प्रारंभिक पूछताछ में जीवन खान ने दावा किया कि पाकिस्तान में उसके रिश्तेदार हैं, और उसी सिलसिले में वह संपर्क में था। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की गहन जांच कर रही हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या यह संपर्क केवल पारिवारिक था या इसके पीछे कोई बड़ा जासूसी नेटवर्क काम कर रहा है। आज विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां, जिनमें रॉ (RAW), आईबी (IB), मिलिट्री इंटेलिजेंस और एटीएस (ATS) शामिल हैं, संयुक्त रूप से युवक से पूछताछ करेंगी।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter