पुलिस पर हमला कर साइबर अपराधी फरार, सब इंस्पेक्टर घायल

हरियाणा पुलिस की टीम पर साइबर क्राइम के आरोपी ने हमला कर दिया, जिसके बाद वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। आरोपी ने सब इंस्पेक्टर के चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 21, 2025 • 6:41 PM  20
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पुलिस पर हमला कर साइबर अपराधी फरार, सब इंस्पेक्टर घायल
“पुलिस पर हमला कर साइबर अपराधी फरार, सब इंस्पेक्टर घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
21 Sep 2025
https://thekhatak.com/cybercriminals-flee-attacking-police-sub-inspector-injured
Google News
Copied
पुलिस पर हमला कर साइबर अपराधी फरार, सब इंस्पेक्टर घायल

राजस्थान के सीकर जिले में घटना सामने आई है, जिसमें हरियाणा पुलिस की एक टीम पर हमला हुआ और साइबर क्राइम का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। इस हमले में गुरुग्राम साइबर थाना पश्चिम के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए। घटना के बाद खाटूश्यामजी सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

गुरुग्राम साइबर थाना पश्चिम में दर्ज मुकदमा

हरियाणा पुलिस की एक टीम साइबर क्राइम के एक मामले में आरोपी पप्पू बाजिया को गिरफ्तार करने के लिए सीकर जिले के धींगपुर गांव पहुंची थी। गुरुग्राम साइबर थाना पश्चिम में दर्ज मुकदमा संख्या 332/2025 के तहत पप्पू बाजिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसी मामले में फरार दूसरा आरोपी, दिनेश, धींगपुर गांव के एक होटल के पास अपने साथियों के साथ मौजूद है।

पुलिस टीम जब होटल के पास पहुंची तो गाड़ी में बैठा पप्पू बाजिया अचानक गाड़ी से उतरकर भागने लगा। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने उसका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए पप्पू ने सब इंस्पेक्टर के चेहरे पर जोरदार मुक्का मार दिया। इस हमले से सुनील कुमार जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter