दिन में तापमान 45° के पार, रात में बारिश—लोगों की बढ़ी मुश्किलें!
राजस्थान में 25 से 30 अप्रैल के बीच मौसम अचानक बदलने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में तेज गर्मी के साथ शाम को आंधी, बिजली गिरने, मेघगर्जन, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदल सकता है। इस दौरान जहां दिन में भीषण गर्मी और लू का असर रहेगा, वहीं शाम होते-होते तेज हवाओं, बादलों की आवाजाही और बारिश के साथ मौसम खराब होने की संभावना है।
27 से 30 अप्रैल तक रहेगा सबसे ज्यादा असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27, 28, 29 और 30 अप्रैल के दौरान मौसम का असर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। इन दिनों में कई जिलों में: