सोना-चांदी में भारी गिरावट! 8 दिन में ₹10हज़ार सस्ता हुआ सोना.

रिकॉर्ड हाई से लुढ़का सोना-चांदी! आज सोना ₹1,913 और चांदी ₹1,631 सस्ती। ८ दिनों में सोना ₹10,420, चांदी ₹25,830 नीचे। वजह? अमेरिका-चीन ट्रेड डील की उम्मीद ,डॉलर की ताकत ,मुनाफावसूली का तूफान.

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
October 28, 2025 • 4:57 PM  2.1k
भारत
NEWS CARD
Logo
सोना-चांदी में भारी गिरावट! 8 दिन में ₹10हज़ार  सस्ता हुआ सोना.
“सोना-चांदी में भारी गिरावट! 8 दिन में ₹10हज़ार सस्ता हुआ सोना.”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Oct 2025
https://thekhatak.com/sona-chandi-bhari-giravat-8-din-me-10-hazar-sasta-hua-sona
Google News
Copied
सोना-चांदी में भारी गिरावट! 8 दिन में ₹10हज़ार  सस्ता हुआ सोना.

नई दिल्ली: दीपावली की चमक बरकरार है, लेकिन सोना-चांदी के दामों ने बाजार को चौंका दिया है। रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद इन कीमती धातुओं में जोरदार गिरावट ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। आज, 28 अक्टूबर 2025 को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,913 रुपये लुढ़ककर 1,19,164 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। कल यानी 27 अक्टूबर को यह 1,21,077 रुपये पर थी। उधर, चांदी में 1,631 रुपये की तेज गिरावट दर्ज हुई और यह 1,43,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर सेटल हुई, जो कल के 1,45,031 रुपये के स्तर से काफी नीचे है।  

यह गिरावट किसी एक दिन की नहीं, बल्कि लगातार आठ दिनों की सिलसिला है। 19 अक्टूबर को सोना अपने जीवनकाल के उच्चतम स्तर 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था, लेकिन अब तक यह 10,420 रुपये सस्ता हो चुका है। चांदी का हाल तो और भी बुरा है – 1,69,230 रुपये प्रति किलो के टॉप से यह 25,830 रुपये नीचे आ चुकी है। कुल मिलाकर, सोना अपने ऑल-टाइम हाई से 11,600 रुपये तक सस्ता हो गया है, जबकि चांदी में 27,800 रुपये की गिरावट नजर आ रही है। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर भी वैसा ही ट्रेंड दिख रहा है – सोना 1,27,633 रुपये से गिरकर 1,21,077 रुपये पर आया, तो चांदी 1,63,050 रुपये से 1,45,031 रुपये पर सिमट गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 0.33% गिरकर 3,991 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 46.02 डॉलर पर है।

हाई से लुढ़काव: दो महीने की रफ्तार रुकी, अब क्या होगा?

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter