जालोर रेप कांड: सरकारी टीचर की घिनौनी करतूत, नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

जालोर में सरकारी टीचर ने नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर 4 महीने तक रेप किया और अश्लील वीडियो बनाए। शादी के बाद भी छेड़छाड़ की कोशिश की, लेकिन लड़की के चिल्लाने पर फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 21, 2025 • 4:39 PM  4.2k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जालोर रेप कांड: सरकारी टीचर की घिनौनी करतूत, नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
“जालोर रेप कांड: सरकारी टीचर की घिनौनी करतूत, नाबालिग को बनाया हवस का शिकार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
21 Jun 2025
https://thekhatak.com/jalore-rape-case-government-teacher-heinous-crime-minor-victim
Google News
Copied
जालोर रेप कांड: सरकारी टीचर की घिनौनी करतूत, नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

जालोर के बागरा थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के टीचर पर नाबालिग लड़की से रेप और ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी टीचर (41), जो सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा को अंग्रेजी पढ़ाता है, पर आरोप है कि उसने 4 महीने पहले नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। बुधवार रात को टीचर लड़की के घर में घुस गया और छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसके बाद लड़की के चिल्लाने पर वह फरार हो गया।

लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी टीचर उसके पड़ोस में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। 4 महीने पहले, जब टीचर की पत्नी बच्चों को लेकर पीहर गई थी, उसने लड़की को खाना बनाने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसने लड़की के साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद वह वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर बार-बार रेप करता रहा। लड़की को चुप रखने के लिए वह पैसे का लालच भी देता था।

लड़की ने बताया कि 28 मई 2025 को उसकी शादी हो गई थी और वह पीहर आई थी। इस दौरान टीचर ने उस पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब लड़की ने मोबाइल नंबर बदल लिया, तो वह नया नंबर बताने की जिद करने लगा। बुधवार रात करीब 9:15 बजे, जब लड़की और उसकी बीमार मां घर पर अकेले थे, टीचर जबरन घर में घुस गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने लड़की का हाथ मरोड़ दिया। लड़की के चिल्लाने पर वह भाग निकला। इस दौरान घर लौट रहे लड़की के भाई ने टीचर को भागते देखा और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter