खेजड़ी के पेड़ को लेकर ऐसा भड़का विवाद! युवक को पेड़ से बांधकर 4 घंटे तक पीटा, बेहोश होने पर भी बरसते रहे डंडे

झुंझुनूं के डूमोली गांव में खेजड़ी के पेड़ को काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी परिवार ने युवक को पेड़ से बांधकर घंटों तक बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 14, 2026 • 3:16 PM  578
क्राइम
NEWS CARD
Logo
खेजड़ी के पेड़ को लेकर ऐसा भड़का विवाद! युवक को पेड़ से बांधकर 4 घंटे तक पीटा, बेहोश होने पर भी बरसते रहे डंडे
“खेजड़ी के पेड़ को लेकर ऐसा भड़का विवाद! युवक को पेड़ से बांधकर 4 घंटे तक पीटा, बेहोश होने पर भी बरसते रहे डंडे”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 May 2026
https://thekhatak.com/jhunjhunu-tree-dispute-youth-tied-to-tree-beaten-singhana
Google News
Copied
खेजड़ी के पेड़ को लेकर ऐसा भड़का विवाद! युवक को पेड़ से बांधकर 4 घंटे तक पीटा, बेहोश होने पर भी बरसते रहे डंडे

राजस्थान के झुंझुनूं जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली गांव में खेजड़ी के पेड़ को काटने को लेकर दो परिवारों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 12 मई की शाम करीब 5 बजे की है, जबकि पीड़ित परिवार ने 13 मई की शाम को पुलिस में मामला दर्ज कराया। आरोप है कि पड़ोसी परिवार ने 23 वर्षीय युवक राहुल को पहले जमकर पीटा, फिर उसे घसीटकर अपने घर ले गए और आंगन में पेड़ से बांध दिया। परिजनों का कहना है कि युवक बेहोश हो गया था, लेकिन इसके बावजूद लाठी-डंडों से मारपीट जारी रही।

रास्ते और खेजड़ी के पेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद

पीड़ित राहुल की मां मंजू ने सिंघाना थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा अपने प्लॉट में सूखी लकड़ियां काट रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रोहताश, उसकी पत्नी प्रेमी देवी, बेटा इंद्र और बहू सरोज वहां पहुंचे। आरोप है कि वे प्लॉट में लगे खेजड़ी के पेड़ को काटने लगे। जब राहुल और उसकी बहन आशा ने पेड़ काटने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। राहुल का कहना है कि प्लॉट में रास्ता निकालने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ा।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter