Lado Yojana Update: सरकार ने बदली भुगतान प्रक्रिया, जानिए किसे मिलेगा लाभ

राजस्थान सरकार ने लाडो प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन में बड़ा बदलाव किया है। अब योजना की दूसरी और आगामी किश्तों का भुगतान स्कूल दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 5, 2026 • 11:56 AM  8
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
Lado Yojana Update: सरकार ने बदली भुगतान प्रक्रिया, जानिए किसे मिलेगा लाभ
“Lado Yojana Update: सरकार ने बदली भुगतान प्रक्रिया, जानिए किसे मिलेगा लाभ”
Favicon
Read more on thekhatak.com
5 Jun 2026
https://thekhatak.com/lado-protsahan-scheme-rajasthan-new-sop-online-payment-school-darpan-portal
Google News
Copied
Lado Yojana Update: सरकार ने बदली भुगतान प्रक्रिया, जानिए किसे मिलेगा लाभ
लाडो प्रोत्साहन योजना : फोटो - AI

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली अपनी महत्वाकांक्षी लाडो प्रोत्साहन योजना (Lado Protsahan Scheme) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। योजना के लाभार्थियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। इसके तहत अब योजना की दूसरी और आगामी सभी किश्तों का भुगतान स्कूल दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। सरकार का मानना है कि इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटिरहित बनेगी तथा पात्र बालिकाओं तक लाभ समय पर पहुंच सकेगा।

नई व्यवस्था में किसकी क्या होगी जिम्मेदारी?

संशोधित एसओपी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित निजी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र बालिकाओं की योजनागत प्रविष्टियां जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के माध्यम से की जाएंगी। वहीं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों की प्रविष्टियां जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) द्वारा ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter