"ऑपरेशन सिंदूर की गूंज: सीएम सैनी ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- आतंकियों का सरजमीं पर हुआ सफाया"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी और भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सैनिकों ने आतंकी ठिकानों को उनके क्षेत्र में नष्ट किया, जो एक ऐतिहासिक कदम है। सैनी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन से देश में संतुष्टि और आतंकियों में खौफ है। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को बेनकाब करने के लिए पीएम की तारीफ की और हरियाणा की विकास योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही, जासूसी मामलों की गहन जांच के निर्देश दिए।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
May 21, 2025 • 6:56 PM  5
भारत
NEWS CARD
Logo
"ऑपरेशन सिंदूर की गूंज: सीएम सैनी ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- आतंकियों का सरजमीं पर हुआ सफाया"
“"ऑपरेशन सिंदूर की गूंज: सीएम सैनी ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- आतंकियों का सरजमीं पर हुआ सफाया"”
Favicon
Read more on thekhatak.com
21 May 2025
https://thekhatak.com/operation-sindoor-ki-echo-cm-saini-congratulates-pm-modi-says-terrorists-were-eliminated-on-the-ground
Google News
Copied
"ऑपरेशन सिंदूर की गूंज: सीएम सैनी ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- आतंकियों का सरजमीं पर हुआ सफाया"

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी की जमकर सराहना की। मुलाकात के बाद हरियाणा सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारतीय सैनिकों ने आतंकियों के ठिकानों को उनके ही क्षेत्र में नेस्तनाबूद कर दिया। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया, जो केवल प्रधानमंत्री मोदी जैसे साहसी नेता ही उठा सकते हैं।

सैनी ने कहा कि हाल ही में पहलगाम में आतंकियों ने कायराना हमला कर निर्दोष लोगों की जान ली थी, जिससे पूरे देश में गम और गुस्सा था। देशवासी आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस मांग को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, जिसमें हमारे सैनिकों ने आतंकियों को उनके ही इलाके में धूल चटाई। सैनी ने जोर देकर कहा कि यह ऑपरेशन देश की सुरक्षा और ताकत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2014 से पहले देश में आतंकवादी घटनाएं आम थीं और लोग डर के साये में जीते थे। लेकिन मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का समय है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जहां से आतंकवाद को बढ़ावा मिलता था। इस कार्रवाई से देश में संतुष्टि का माहौल है, जबकि आतंकियों में खौफ फैल गया है।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter