अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था युवक,16 साल की छात्रा ने लगाया फंदा

16 साल की छात्रा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या की। परिजनों का आरोप, एक युवक अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 19, 2025 • 6:10 PM  3.7k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था युवक,16 साल की छात्रा ने लगाया फंदा
“अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था युवक,16 साल की छात्रा ने लगाया फंदा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
19 Aug 2025
https://thekhatak.com/pornographic-photos-video-threatening-to-go-viral-16-year-old-student-hangs-up
Google News
Copied
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था युवक,16 साल की छात्रा ने लगाया फंदा

भरतपुर के अटल बंद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह 4 बजे एक 16 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस नाबालिग छात्रा की मौत से परिजन और आसपास के लोग सदमे में हैं। परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उनकी बेटी को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से टूट गई और यह कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अटल बंद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया। थाना अधिकारी हेमेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन परिजनों की शिकायत के आधार पर गहन जांच शुरू कर दी गई है।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने कुछ दिन पहले उन्हें बताया था कि पास की कॉलोनी में रहने वाला एक युवक उसे परेशान कर रहा है। युवक ने कथित तौर पर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसका मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न कर रहा था। परिजनों का दावा है कि इस लगातार प्रताड़ना के कारण उनकी बेटी इतना टूट गई कि उसने सोमवार देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter