राजस्थान में आसमान से बरस रही आग! जोधपुर-बाड़मेर में तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड, लोग गर्मी से बेहाल..
राजस्थान में भीषण गर्मी और बदलते मौसम का असर देखने को मिल रहा है। जोधपुर में तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बाड़मेर 45 डिग्री से ऊपर रहा। कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और ओले गिरे, जिससे थोड़ी राहत मिली। प्रशासन ने कई जिलों में स्कूल समय बदला है और मौसम विभाग ने आगे बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान इन दिनों मौसम के दोहरे असर से गुजर रहा है। एक तरफ जहां पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव ने जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने राहत भी दी है। इसी बीच जोधपुर शहर शनिवार को प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहां गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
जोधपुर में तापमान ने तोड़ा गर्मी का रिकॉर्ड
जोधपुर में शनिवार का दिन इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में से एक रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।