जयपुर में 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त: अलवर से लाई गई खेप नष्ट, 200 रुपए किलो में होनी थी सप्लाई

जयपुर सीएमएचओ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 420 किलो संदिग्ध और मिलावटी पनीर की खेप जब्त की।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 27, 2026 • 5:00 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त: अलवर से लाई गई खेप नष्ट, 200 रुपए किलो में होनी थी सप्लाई
“जयपुर में 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त: अलवर से लाई गई खेप नष्ट, 200 रुपए किलो में होनी थी सप्लाई”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/03d318
27 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/03d318
Google News
Copied
जयपुर में 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त: अलवर से लाई गई खेप नष्ट, 200 रुपए किलो में होनी थी सप्लाई

जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 420 किलोग्राम संदिग्ध एवं मिलावटी पनीर की बड़ी खेप पकड़ी गई। यह पनीर अलवर के रामगढ़ से जयपुर लाया जा रहा था और शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों की रिटेल दुकानों पर सप्लाई किया जाना था।

डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेंद्र गोयल ने बताया कि खो-नागोरियान थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान अलवर से आ रही एक पिकअप को रोककर जांच की। वाहन में बड़ी मात्रा में पनीर मिलने पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

जांच में मिली दुर्गंध, सैंपल लेकर नष्ट की पूरी खेप

सूचना मिलते ही सीएमएचओ की टीम मौके पर पहुंची और पिकअप में रखे बॉक्स की जांच की। निरीक्षण के दौरान पनीर से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे उसके खराब और संदिग्ध होने की आशंका जताई गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter