पानी को लेकर जयपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: सड़क पर लेटे कार्यकर्ता, जल भवन के गेट पर चढ़े विधायक

जयपुर में पेयजल संकट और गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल भवन का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान मटके फोड़े गए, कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए और विधायक जल भवन के गेट पर चढ़ गए।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 25, 2026 • 2:16 PM  5
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पानी को लेकर जयपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: सड़क पर लेटे कार्यकर्ता, जल भवन के गेट पर चढ़े विधायक
“पानी को लेकर जयपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: सड़क पर लेटे कार्यकर्ता, जल भवन के गेट पर चढ़े विधायक”
Favicon
Read more on thekhatak.com
25 May 2026
https://thekhatak.com/jaipur-water-crisis-congress-protest-jal-bhawan-gherao-khachariyawas
Google News
Copied
पानी को लेकर जयपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: सड़क पर लेटे कार्यकर्ता, जल भवन के गेट पर चढ़े विधायक

राजधानी जयपुर में बढ़ते पेयजल संकट और गंदे पानी की सप्लाई को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस से जल भवन तक पैदल ‘पानी यात्रा’ निकालकर जल संकट के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, मटके फोड़े और जल भवन का घेराव किया।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जल भवन के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इसके बावजूद विधायक रफीक खान और कई कांग्रेसी कार्यकर्ता जल भवन के मेन गेट पर चढ़ गए और गेट खुलवाने की मांग करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

भीषण गर्मी में सड़क पर लेटे कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के बीच हसनपुरा चौराहे पर गर्म सड़क पर लेटकर विरोध दर्ज कराया। करीब 10 मिनट तक कार्यकर्ता सड़क पर लेटे रहे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter