नई बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस लेकर गृह जिले पहुंचे लोको पायलट तेज कुमार, जालोर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

नई शुरू हुई बीकानेर-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस को लेकर जालोर पहुंचे लोको पायलट तेज कुमार का रेलवे स्टेशन पर परिजनों और शहरवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 22, 2026 • 1:48 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
नई बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस लेकर गृह जिले पहुंचे लोको पायलट तेज कुमार, जालोर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
“नई बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस लेकर गृह जिले पहुंचे लोको पायलट तेज कुमार, जालोर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/a87ba1
22 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/a87ba1
Google News
Copied
नई बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस लेकर गृह जिले पहुंचे लोको पायलट तेज कुमार, जालोर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
नई बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस लेकर गृह जिले पहुंचे लोको पायलट तेज कुमार, जालोर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

नई शुरू हुई बीकानेर-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को पहली बार जालोर रेलवे स्टेशन पहुंची। यह मौका जालोर के एक परिवार के लिए बेहद खास और भावुक बन गया, क्योंकि ट्रेन को चला रहे लोको पायलट तेज कुमार अपने गृह जिले पहुंचे थे। स्टेशन पर मौजूद परिजनों और शहरवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

हाल ही में रेल मंत्री द्वारा राजस्थान और गुजरात के यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस सेवा शुरू की गई है। रविवार को इस ट्रेन को बीकानेर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ट्रेन जब जालोर स्टेशन पहुंची तो इसे चला रहे लोको पायलट तेज कुमार को देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

स्टेशन पर तेज कुमार के पिता थानाराम मेघवाल, माता, बहन, बहनोई और अन्य परिजन पहले से मौजूद थे। ट्रेन के रुकते ही परिवारजनों ने माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका स्वागत किया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter