बाड़मेर में मामा-भांजी ने रचाई शादी! रिश्तों की मर्यादा और व्यक्तिगत आज़ादी पर छिड़ी बहस
राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ा मलानी क्षेत्र में एक युवती ने अपने मामा के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ा मलानी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। बताया जा रहा है कि एक युवती ने अपने ही मामा के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार युवती के परिवार में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजन रिश्तेदारों को निमंत्रण देने और विवाह की अन्य व्यवस्थाओं में व्यस्त थे। इसी बीच परिवार को युवती का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि वह अपने मामा राकेश के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुकी है।
यह सूचना मिलते ही परिवार और गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह करने का निर्णय लिया। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।