री-NEET UG परीक्षा में सख्ती जोधपुर के परीक्षा केंद्र पर 3 मिनट पहले बंद हुआ गेट हाथ के कलावा भी खुलवाए गए!
जोधपुर में री-NEET परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। केएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रवेश समय खत्म होने से कुछ मिनट पहले गेट बंद होने से अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। जांच के दौरान नियमों के तहत कलावा और ज्वेलरी जैसी चीजें हटवाई गईं। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई।
जोधपुर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा री-NEET के दौरान रविवार को जोधपुर में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त नजर आई। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों पर कड़ी जांच की गई। इसी बीच शहर के केएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रवेश को लेकर कुछ अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, री-NEET परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाना था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई। केएन कॉलेज केंद्र पर निर्धारित प्रवेश समय समाप्त होने से कुछ मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए गए, जिससे वहां पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों में चिंता का माहौल बन गया।