रविंद्र भाटी का मल्टीनेशनल कंपनियों पर हमला, पर्यावरण बचाने की लड़ाई का ऐलान
शिव विधायक रविंद्र भाटी ने बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा पेड़ और खेजड़ी काटने की निंदा की, साथ ही सरकार पर तंज कसते हुए ‘ट्री प्रोटेक्शन एक्ट’ के लिए विधानसभा में आवाज उठाने का ऐलान किया।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर पेड़ और खेजड़ी काटने का आरोप लगाया। साथ ही, सरकार की ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम पर तंज कसते हुए कहा कि एक पेड़ लगाने की बात हो रही है, मगर सैकड़ों पेड़ काटे जा रहे हैं।
भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, विधायक ने दिखाया जोश
समदड़ी कस्बे में रविवार रात राधा कृष्णा ग्रुप द्वारा बाबा गणपति के नाम से आयोजित भव्य भजन संध्या में हजारों लोग जुटे। देर रात एक बजे तक भीड़ का उत्साह देख विधायक भाटी ने कहा, “आपके इस जोश ने जयपुर और दिल्ली वालों की नींद उड़ा दी है।” उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
खेजड़ी बचाने की लड़ाई में 36 कौम को न्योता
