भीलवाड़ा में CM भजनलाल शर्मा का ग्रामीण दौरा, सुबह-सुबह गांव से दिया विकास का संदेश
भीलवाड़ा की लाम्बा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद किया, तालाब का निरीक्षण किया और योग व पौधारोपण के जरिए पर्यावरण व विकास का संदेश दिया।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की लाम्बा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह का समय ग्रामीणों के बीच बिताया।
इस दौरान उन्होंने न केवल ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, बल्कि उनकी समस्याओं और सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना।