शराब और मारपीट से तंग परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी-बच्चों ने मिलकर कर दी पिता की हत्या
जालोर जिले के आलासन गांव में शराब की लत और घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी और बच्चों ने मिलकर परिवार के मुखिया की हत्या कर दी।
राजस्थान के जालोर जिले में घरेलू कलह और शराब की लत से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के आलासन गांव में पत्नी और बच्चों ने मिलकर परिवार के मुखिया की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक लंबे समय से शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था, जिससे परेशान होकर परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना 11 जून की है, जिसका खुलासा पुलिस जांच के बाद हुआ।
वर्षों से प्रताड़ना झेल रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार आलासन गांव निवासी 56 वर्षीय पप्पाराम शराब पीने का आदी था। वह अक्सर नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के कारण परिवार लंबे समय से तनाव में था।