इंद्रेश उपाध्याय महाराज की रॉयल वेडिंग ताज आमेर में आज वैदिक रीति से लेंगे सात फेरे, मंगेतर शिप्रा शर्मा ने खुद लगाई हाथों में मेहंदी.
प्रसिद्ध वृंदावन कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज आज (5 दिसंबर 2025) जयपुर के ताज आमेर पैलेस में हरियाणा की शिप्रा शर्मा के साथ वैदिक रीति से विवाह कर रहे हैं। तीन दिवसीय रॉयल वेडिंग में गुरुवार को ‘किलोल कुंज’ नाम से हल्दी-मेहंदी हुई जिसमें शिप्रा ने खुद इंद्रेश जी के हाथों में मेहंदी लगाई। संगीत में बी प्राक ने परफॉर्म किया। आज सुबह 10 से 1 बजे तक फेरे होंगे। शादी में योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, बागेश्वर बाबा, देवकीनंदन ठाकुर, जया किशोरी सहित 50+ बड़े संत और वीआईपी शामिल हो रहे हैं।
जयपुर के भव्य ताज आमेर पैलेस में आज प्रसिद्ध वृंदावन कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज का विवाह हरियाणा के यमुनानगर निवासी शिप्रा शर्मा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। तीन दिन से चल रहा यह भव्य विवाह समारोह अपने आप में एक रॉयल वेडिंग का उदाहरण बन चुका है।
बारात निकलने से पहले मां के चरणों में लोटे इंद्रेश महाराज
वृंदावन स्थित अपने निवास से बारात रवाना होने से पहले इंद्रेश उपाध्याय ने अपनी मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भावुक होकर मां से कहा, “मईया, तेरी बहू जल्दी ला रहा हूं।” यह बात सुनकर पूरा परिवार और बाराती हंस पड़े। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बारात जयपुर के लिए रवाना हुई।