जयपुर में वाटर इमरजेंसी जैसे हालात: बीसलपुर पाइपलाइन लीकेज के कारण 60 घंटे पानी सप्लाई बंद

जयपुर में बीसलपुर पाइपलाइन में लीकेज के कारण 60 घंटे का पानी शटडाउन घोषित किया गया है, जिससे 50 लाख लोग प्रभावित होंगे।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 28, 2026 • 2:09 PM  10
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में वाटर इमरजेंसी जैसे हालात: बीसलपुर पाइपलाइन लीकेज के कारण 60 घंटे पानी सप्लाई बंद
“जयपुर में वाटर इमरजेंसी जैसे हालात: बीसलपुर पाइपलाइन लीकेज के कारण 60 घंटे पानी सप्लाई बंद”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Mar 2026
https://thekhatak.com/jaipur-water-crisis-bisalpur-pipeline-leakage-60-hour-shutdown
Google News
Copied
जयपुर में वाटर इमरजेंसी जैसे हालात: बीसलपुर पाइपलाइन लीकेज के कारण 60 घंटे पानी सप्लाई बंद

जयपुर। जयपुर में भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी का संकट गहराने लगा है। बीसलपुर बांध से आने वाली मुख्य 2300 मिमी पाइपलाइन में बड़ा लीकेज मिलने के बाद शहर में 60 घंटे के वॉटर शटडाउन का ऐलान किया गया है।

50 लाख लोगों पर असर

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ के अनुसार, मरम्मत कार्य बड़ा होने के कारण शनिवार (28 मार्च) रात 8 बजे से पानी की पंपिंग पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
इसका सीधा असर जयपुर की करीब 50 लाख आबादी पर पड़ेगा।

‘नो-वॉटर’ टाइम टेबल

  • 28 मार्च (शनिवार रात): रात 8 बजे से पंपिंग बंद
  • 29 मार्च (रविवार): पूरे शहर में 100% सप्लाई बंद
  • 30 मार्च (सोमवार सुबह): नल पूरी तरह सूखे
  • 30 मार्च (सोमवार शाम): आंशिक सप्लाई संभव
  • 31 मार्च (मंगलवार): धीरे-धीरे सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद

क्यों जरूरी है यह शटडाउन?

विभाग के मुताबिक, अगर अभी मरम्मत नहीं की गई तो गर्मियों में पाइपलाइन अचानक फट सकती है, जिससे हालात और भी खराब हो सकते हैं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter