अखरोट लेकर पहुंची SI कैंडिडेट को नहीं मिली एंट्री: 55KM सफर बेकार, पाली में 66.75% उपस्थिति

पाली में RPSC सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। एक अभ्यर्थी को अखरोट साथ लाने पर एंट्री नहीं दी गई

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
April 6, 2026 • 2:50 PM  314
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अखरोट लेकर पहुंची SI कैंडिडेट को नहीं मिली एंट्री: 55KM सफर बेकार, पाली में 66.75% उपस्थिति
“अखरोट लेकर पहुंची SI कैंडिडेट को नहीं मिली एंट्री: 55KM सफर बेकार, पाली में 66.75% उपस्थिति”
Favicon
Read more on thekhatak.com
6 Apr 2026
https://thekhatak.com/pali-si-exam-2025-strict-checking-walnut-buttons-mangal-sutra-delay-candidates
Google News
Copied
अखरोट लेकर पहुंची SI कैंडिडेट को नहीं मिली एंट्री: 55KM सफर बेकार, पाली में 66.75% उपस्थिति
पाली। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के दूसरे दिन सोमवार को पाली जिले में सख्त सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन का रोचक नजारा देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की छोटी-छोटी गलतियों पर भी सख्ती बरती गई, जिसके कारण कई अभ्यर्थी परेशान नजर आए।
अखरोट के कारण नो एंट्री
पाली के बालिया स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक अनोखी घटना सामने आई। शहर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की रहने वाली अभ्यर्थी शीतल दो-तीन अखरोट हाथ में लेकर परीक्षा केंद्र पहुंची। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे अखरोट के साथ अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।
शीतल ने बताया कि वह नाश्ता करके नहीं आई थी, इसलिए भूख लगने पर खाने के लिए अखरोट साथ लाई थी। जब एंट्री नहीं मिली तो वह बाहर आई, अखरोट खाकर वापस लौटी और तब जाकर उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला।
55 किमी बाइक पर आई, फिर भी एंट्री नहीं
वहीं, विनती साधना नाम की महिला अभ्यर्थी पाली से करीब 55 किलोमीटर दूर से बाइक पर आई थी। सड़क खराब होने के कारण वह थोड़ी देर से पहुंची। उसने बार-बार पुलिस से अनुरोध किया कि “सर… प्लीज एंट्री दे दो… सड़क खराब थी, 55 किमी बाइक पर आई हूं”, लेकिन निर्धारित समय (10 बजे) के बाद पहुंचने पर उसे एंट्री नहीं दी गई।
बटन काटे गए, मन्नत के धागे खुलवाए
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी। महावीर बाल विद्या मंदिर स्कूल केंद्र पर एएसआई जगदीश कुमार ने कई अभ्यर्थियों के टी-शर्ट के लोहे के बटन कैंची से काट दिए। बालिया स्कूल केंद्र पर भी एएसआई शंकरलाल सहित पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर से बालों की जांच कर रहे थे। अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे मन्नत के धागे और कलावे भी खुलवाए गए।
10 बजे के बाद गेट बंद कर दिए गए। चार-पांच अभ्यर्थी देरी से पहुंचे, जिन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के कारण
  • खामल गांव निवासी तरुण ने बताया कि उनकी बाइक पंचर हो गई, जिससे देरी हुई।
  • मनोज नाम के अभ्यर्थी ने कहा कि एडमिट कार्ड का कुछ हिस्सा प्रिंट नहीं हुआ था, इसलिए फोटोस्टेट कराने में समय लग गया। 
  • कई अन्य अभ्यर्थी सड़क खराब होने और यातायात की समस्या बता रहे थे।
परीक्षा का आंकड़ा
पाली जिले में पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। पहली पारी में 5759 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3844 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1915 गैर हाजिर रहे। कुल 66.75 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
पुलिस और प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। मेटल डिटेक्टर, फ्रिस्किंग और सख्त गाइडलाइंस का पालन कराया जा रहा है।यह सख्ती RPSC SI भर्ती परीक्षा को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से मुक्त रखने के लिए की जा रही है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter