करौली जाते समय हिण्डौन स्टेशन पर सचिन पायलट के लिए उमड़ा जनसैलाब; समर्थकों ने क्रेन से बरसाए फूल, गूंजे 'आई लव यू' के नारे!

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज करौली जिले के दौरे पर हैं, जहां हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन से लेकर सकरघटा गांव तक उनके स्वागत में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 10, 2026 • 2:55 PM  9
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
करौली जाते समय हिण्डौन स्टेशन पर सचिन पायलट के लिए उमड़ा जनसैलाब; समर्थकों ने क्रेन से बरसाए फूल, गूंजे 'आई लव यू' के नारे!
“करौली जाते समय हिण्डौन स्टेशन पर सचिन पायलट के लिए उमड़ा जनसैलाब; समर्थकों ने क्रेन से बरसाए फूल, गूंजे 'आई लव यू' के नारे!”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 Jun 2026
https://thekhatak.com/sachin-pilot-karauli-visit-unveils-rajesh-pilot-statue-kisan-sammelan-hindaun-city
Google News
Copied
करौली जाते समय हिण्डौन स्टेशन पर सचिन पायलट के लिए उमड़ा जनसैलाब; समर्थकों ने क्रेन से बरसाए फूल, गूंजे 'आई लव यू' के नारे!

राजस्थान के कद्दावर कांग्रेस नेता, पूर्व डिप्टी सीएम और एआईसीसी (AICC) महासचिव सचिन पायलट बुधवार को करौली जिले के दौरे पर रहे। पायलट के इस दौरे को लेकर पूरे इलाके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मौका था मासलपुर इलाके के सकरघटा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा के अनावरण समारोह का, जो बाद में एक विशाल किसान सम्मेलन में तब्दील हो गया।

हिण्डौन स्टेशन पर गूंजे नारे, क्रेन से बरसाए गए फूल

सचिन पायलट के दौरे की शुरुआत बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे हिण्डौन सिटी रेलवे स्टेशन से हुई, जहां वे इंटरसिटी सोगरिया एक्सप्रेस से पहुंचे। पायलट के आने से पहले ही प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर हजारों समर्थकों की भीड़ जमा हो चुकी थी।

सकरघटा गांव में पिता राजेश पायलट की प्रतिमा को किया नमन

हिण्डौन से सड़क मार्ग द्वारा स्वागत रैलियों के बीच सचिन पायलट सकरघटा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण की रस्म पूरी करने के बाद सचिन पायलट भावुक नजर आए; उन्होंने मूर्ति पर फूलमाला चढ़ाई और दोनों हाथ जोड़कर अपने पिता को नमन किया।

इस ऐतिहासिक पल के गवाह टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, पूर्व मंत्री रमेश मीणा, पूर्व विधायक लाखन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी बने। सभी नेताओं ने एक-एक कर राजेश पायलट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

किसान सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, वक्ताओं ने बांधा समां

प्रतिमा अनावरण के ठीक बाद सकरघटा गांव में एक विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पूरे करौली जिले और आस-पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में महिलाओं की भी अच्छी-खासी तादाद देखने को मिली।

फिलहाल, मंच पर सभी अतिथि विराजमान हैं और अलग-अलग वक्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सचिन पायलट हैं, जिनके संबोधन का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। पायलट का यह दौरा और इसमें उमड़ी भीड़ एक बार फिर पूर्वी राजस्थान में उनकी मजबूत पकड़ और सियासी ताकत की गवाही दे रही है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter