युवा अफसरों को मिली कमान… क्या जोधपुर में आएगा बड़ा बदलाव?
राजस्थान में 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले के तहत जोधपुर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आलोक रंजन को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो पहले भी यहां एसडीएम रह चुके हैं। वहीं नगर निगम के नए कमिश्नर राहुल जैन होंगे। मौजूदा कलेक्टर गौरव अग्रवाल को उदयपुर भेजा गया है, जबकि फलोदी में अंकित कुमार सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है।
जोधपुर 1 अप्रैल 2026 (राजस्थान):-राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में जोधपुर जिले की प्रशासनिक कमान अब नए अधिकारियों को सौंपी गई है, जिससे जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई दिशा और ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
आलोक रंजन होंगे जोधपुर के नए कलेक्टर
2013 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को जोधपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में चित्तौड़गढ़ में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। खास बात यह है कि आलोक रंजन पहले भी जोधपुर में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उन्हें जिले की प्रशासनिक और सामाजिक परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है।